राजधानी भोपाल के नगर निगम की कमान अब रामप्रकाश अहिरवार के हाथों में

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राजधानी भोपाल के नगर निगम की कमान अब रामप्रकाश अहिरवार के हाथों में है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके रामप्रकाश अहिरवार ने भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
जबलपुर से भोपाल पहुंचे रामप्रकाश अहिरवार सबसे पहले मंत्रालय पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने अटल भवन पहुंचकर नगर निगम के सभी अधिकारियों से मुलाकात की और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी के साथ ही रामप्रकाश अहिरवार को मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पदभार संभालने के बाद नए आयुक्त ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं। शहर का सुनियोजित विकास, अतिक्रमण मुक्त भोपाल, जल संरक्षण और अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
वहीं, तात्कालिक प्राथमिकताओं की बात करें तो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस की व्यवस्थाओं और शहर के तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब देखना होगा कि नए आयुक्त की इन प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने के लिए नगर निगम किस तरह की कार्ययोजना तैयार करता है और भोपालवासियों को शहर की व्यवस्थाओं में कितनी राहत मिलती है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

01:11
WhatsApp Icon Telegram Icon