मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत सुभाष चंद्र बोस वार्ड में आज लगेगा वृहद जनकल्याण शिविर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम भोपाल के जोन क्रमांक-12 के वार्ड क्रमांक-44, सुभाष चंद्र बोस वार्ड में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से वृहद जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों की समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने जाएंगे।

कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर के प्रभावी आयोजन के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर  मिश्रा ने शिविर से पूर्व संबंधित वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें, ताकि अधिकतम नागरिकों को शिविर स्थल पर ही राहत मिल सके।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर  मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:42
WhatsApp Icon Telegram Icon