गरबा महोत्सव में गरबा क्वीन दीपिका सिंह के रंग में रंगे 25 हजार से ज्यादा शहरवासी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

शहर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव, भोजपाल गरबा महोत्सव, अपने दूसरे दिन पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भेल जंबूरी मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिसमें 25 हजार से ज्यादा लोग गरबा के रंग में रंग गए। मैदान दर्शकों और गरबा प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। यह महोत्सव दूसरे साल भी भोपालवासियों को एक यादगार अनुभव दे रहा है, जहां संगीत, नृत्य, और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
दीपिका सिंह की मनमोहक प्रस्तुति
गरबा महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र थीं टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह, जिन्हें उनके पॉपुलर टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में ‘संध्या’ के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने न सिर्फ अपने गीतों से बल्कि, अपनी ऊर्जा से भी प्रतिभागियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, और दर्शक उनके साथ गरबा करने को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।

इस महोत्सव में बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 27 सितंबर को टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं, जो निश्चित रूप से दर्शकों को गुदगुदाएंगी। 29 सितंबर को प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी दमदार आवाज में बुंदेली गीतों की प्रस्तुति देंगी। जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

19:04
WhatsApp Icon Telegram Icon