पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास और आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि वार्ड 67 के विभिन्न अंचलों में सीसी सड़क और सीवर लाइन का निर्माण होने से नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा तथा सीवर लाइन से स्वच्छता एवं जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 67 में लगभग 99 लाख रुपए की लागत के विभिन्न सीसी सड़क एवं सीवर लाइन निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी ।इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के साथ-साथ जल-निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें


















