भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद गजेन्द्र पटेल, भाजपा के संघटक वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम ने ‘जनजातीय गौरव सप्ताह‘ को लेकर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि ‘जनजातीय गौरव सप्ताह‘ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए जनजातीय महापुरूषों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह को गांव-गांव तक पहुंचाकर समाज के महापुरूषों का योगदान बताएं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को प्रदेशभर में स्वच्छता और दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनजातीय बहुल गांवों में चौपाल, छात्रावासों में संपर्क, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान और महिला हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर मंचासीन रहे।
सम्बंधित ख़बरें


















