दीपावली और धनतेरस पर प्रदेश के किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं को राहत देने के लिए जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को भेजे महत्वपूर्ण सुझाव

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश के किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी संभव है, जब प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में आर्थिक खुशहाली और सुरक्षा हो।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार त्योहार मनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि सरकार का ध्यान ऐसे व्यावहारिक और जनहितैषी उपायों की ओर आकर्षित किया जाए, जिनसे समाज के हर वर्ग को आर्थिक राहत मिल सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष निम्नलिखित सुझाव रखे हैं :

1. अन्नदाताओं के लिए समृद्ध फसल, सुरक्षित भुगतान नीति

– किसानों की उपज, विशेषकर सोयाबीन और धान, का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और घोषित बोनस समय पर दिया जाए।
– खरीदी केंद्रों पर भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए और 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

2. मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए ‘त्योहारी राहत पैकेज’

– स्थानीय बाजारों, कुम्हारों, हस्तशिल्पियों और छोटे दुकानदारों (MSME) को प्रोत्साहित करने के लिए आसान शर्तों पर ब्याजमुक्त ऋण अथवा विशेष अनुदान योजना शुरू की जाए।
– घरेलू उपयोग की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर स्थानीय करों (Taxes/Cess) में राहत दी जाए।

3. माताओं-बहनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं संबल के ठोस अवसर

– लाड़ली बहना योजना की सहायता राशि में समयबद्ध वृद्धि और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
– युवाओं के लिए लंबित सरकारी भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और एक निश्चित रोजगार कैलेंडर सख्ती से लागू किया जाए।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

15:56
WhatsApp Icon Telegram Icon