राज्य सरकार एक बार फिर बाजार से 1500 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने जा रही है

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राज्य सरकार एक बार फिर बाजार से 1500 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने जा रही है। यह कर्ज एक दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए लिया जाएगा। सरकार के अनुसार, यह रकम केंद्र द्वारा निर्धारित उधारी सीमा के अंतर्गत ही है। इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य का पूंजीगत व्यय एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये का यह ऋण तीन चरणों में लिया जाएगा, जिनमें प्रत्येक चरण में 500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश की कुल उधारी सीमा लगभग 87 हजार करोड़ रुपये तय की है। पहले नौ महीनों के लिए 58 हजार 274 करोड़ रुपये की बाजार उधारी की स्वीकृति दी गई है। नवंबर तक सरकार 51 हजार 900 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है और अब प्रस्तावित नया ऋण भी इसी स्वीकृत सीमा के दायरे में लिया जाएगा।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

03:34
WhatsApp Icon Telegram Icon