सोमवार शाम बरगवां थाना क्षेत्र के कसर में पिकअप पलटने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अभी जारी है बताया जाता है कि पिकअप में सवार सभी लोगों को मामूली चोटे आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक MP 66G 1674 में सवार कुछ लोग छठी कार्यक्रम से कसर मार्ग द्वारा ग्राम पोखरा जा रहे थे। बताया जाता है कि शाम करीब 6.45 पर पिकअप जैसे ही कसर से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर चितरंगी मार्ग में पहुँची, की तभी एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार दौड़ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना लगते ही बरगवां निरीक्षक राकेश साहू सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भिजवाकर वैधानिक कार्रवाई में जुटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SINGRAULI NEWS – ट्रेनिंग पर आईं जियावन थाना प्रभारी साहिबा के कार्यकाल में अवैध रेत माफियाओं की चांदी! सीएम और डीजीपी के आदेशों की खुली अवहेलना
रीवा आईजी गौरव राजपूत का ऐतिहासिक संकल्प—मैं कसम खाता हूं, विंध्य की पवित्र धरती पर अब कोरेक्स, नशीली दवाओं और किसी भी तरह के अवैध नशे का कारोबार नहीं होने दूंगा; युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी और इस मिशन में कोई समझौता नहीं होगा
मुख्यमंत्री ने भावांतर योजना के बेहतर मॉडल रेट और समाधान योजना से मिली राहत के लिए दी बधाई
कप्तान साहब यह कैसा निर्देश आईजी गौरव राजपूत के सख्त अभियान को ठेंगा एसडीओपी और जियावन थाना प्रभारी की ढिलाई से फलफूल रहा नशे का साम्राज्य
बाल सुरक्षा में मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशील और प्रभावी पहल



















