अमरूद की खेती से बदली तस्वीर : किसान अभिषेक दांगी बने सफलता की मिसाल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश में कृषि के साथ उद्यानिकी क्षेत्र भी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। केन्द्र सरकार की “एक जिला – एक उत्पाद” (ODOP) योजना के तहत भोपाल जिले को अमरूद उत्पादन के लिए चयनित किया गया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता के पौधे, ड्रिप सिंचाई और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन प्रयासों से जिले में अमरूद की खेती तेजी से बढ़ रही है और किसान बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भोपाल जिले के बरखेड़ा बरामद गांव के प्रगतिशील किसान  अभिषेक दांगी ने अमरूद की खेती में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी साढ़े चार एकड़ भूमि में बीएनआर किस्म के 1660 अमरूद के पौधे लगाए थे। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई, तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिला।

आज इन पौधों से उन्हें लगभग 6400 किलोग्राम अमरूद का उत्पादन प्राप्त हो रहा है। श्री दांगी बताते हैं कि अमरूद की खेती से उन्हें एक सीजन में लगभग 10 लाख रुपये की आय हुई है। भोपाल के साथ अन्य राज्यों में भी उनके अमरूद की अच्छी मांग है।

सहायक संचालक उद्यानिकी  राजकुमार सगर के अनुसार जिले में अमरूद की खेती का रकबा और उत्पादन पिछले पांच वर्षों में लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा है। भोपाल जिले की करीब 50 ग्राम पंचायतें अमरूद उत्पादन के नए क्लस्टर के रूप में विकसित हो चुकी हैं। किसानों को पौधारोपण, ड्रिप सिंचाई, ऋण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

अमरूद की खेती से मनमोहन पाटीदार,  अरुण दांगी और अभिषेक दांगी जैसे किसान न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:35
WhatsApp Icon Telegram Icon