विभागीय योजनाएं, निर्माण कार्यों एवं शैक्षणिक व्यवस्था समय-सीमा में हो – संभागायुक्त सिंह

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
संभागायुक्त  संजीव सिंह की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्य एवं विकास कार्यों की समीक्षा संभागीय सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की गई। संभागायुक्त सिंह ने जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में निराकृत एवं लंबित‍ प्रकरणों, दावा आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें समीक्षा बैठक में वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन, एफआरए के पट्टाधारियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों, आश्रमों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, धरती आवा ग्राम उत्कर्ष योजना के साथ-साथ हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर बजट एवं लक्ष्य की पूर्ति समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
       संभागायुक्त  सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी एवं कमी की पूर्ति करने के लिए आगामी एक वर्ष की रणनीति बनाकर कार्य करने के लिए विद्यार्थियों का ड्राप आउट रोकने के लिए ऑनलाइन टीसी जारी करने, कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं में अध्ययरन छात्रों का शत-प्रतिशत कक्षा 6वीं एवं नवीन कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। प्रथम कक्षा में प्रवेश की विशेष कार्य योजना बनाकर नामांकन में वृद्धि करने के लिए घर – घर सर्वे अभियान, प्रवेश उत्सव का आयोजन, जनजागरूक गतिविधियां, शासकीय योजनाओं का प्रचार – प्रसार एवं गत वर्ष की विद्यालय की उपलब्धियां बताकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

02:16
WhatsApp Icon Telegram Icon