इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग को नॉन एलिवेटेड स्वीकृति देने पर सीएम का आभार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

7 मार्च 2026 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के निवासियों ने इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग के नॉन-एलिवेटेड निर्माण को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी और बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित जनों को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को नई गति देगा। इस सड़क के बनने से इंदौर से उज्जैन की यात्रा, जो अभी लगभग सवा घंटे में होती है, वह घटकर लगभग आधे घंटे में पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, उद्योग, लॉजिस्टिक पार्क और व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि पारंपरिक और ऐतिहासिक रूप से भी इंदौर और उज्जैन के बीच इसी मार्ग का उपयोग होता रहा है। इस परियोजना से इंदौर के 20 और उज्जैन के 6 गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यह मार्ग अत्यंत उपयोगी साबित होगा। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर. यादव अन्नदाता किसानों की पीड़ा और आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। इसी संवेदनशीलता के कारण ग्रीनफील्ड मार्ग के निर्माण को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम में सांवेर क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के निर्णय को किसान हितैषी बताते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर. यादव ने कहा कि यह परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की मिसाल बनेगी और इंदौर–उज्जैन क्षेत्र में विकास के नए युग की शुरुआत करेगी।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:39
WhatsApp Icon Telegram Icon