“नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिक ध्येय”: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास और आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि वार्ड 67 के विभिन्न अंचलों में सीसी सड़क और सीवर लाइन का निर्माण होने से नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा तथा सीवर लाइन से स्वच्छता एवं जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 67 में लगभग 99 लाख रुपए की लागत के विभिन्न सीसी सड़क एवं सीवर लाइन निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी ।इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के साथ-साथ जल-निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

03:34
WhatsApp Icon Telegram Icon