सपनों को साकार करने के लिए प्रतिभा के साथ सही मार्गदर्शन और अवसरों का मिलना भी जरूरी है। इसी सोच को साकार करते हुए भोपाल से शुरू हुआ टॉपरैंकर्स आज देशभर के विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। श्री गौरव गोयल के नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर कानून, प्रबंधन, डिजाइन, वास्तुकला और न्यायिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भविष्य संवारने के अवसर भी प्रदान कर रही है।
सही मार्गदर्शन से प्रतिभाओं को मिल रही नई दिशा
टॉपरैंकर्स की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की गई कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर मार्गदर्शन केवल महानगरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे और मध्यम शहरों के विद्यार्थियों को भी समान अवसर मिलें। संस्थापक श्री गौरव गोयल ने महसूस किया कि देश के छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधनों और अवसरों की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ टॉपरैंकर्स ने विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता और करियर के लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षा एवं प्रशिक्षण का एक प्रभावी मंच विकसित किया।
सम्बंधित ख़बरें

















