कौशल, रचनात्मकता और उत्सव के रंगों से सजे स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में दो दिवसीय वार्षिक आयोजन *‘दिवाली स्किल वाली 2026’* का आज उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। दीपावली के उल्लास को कौशल-आधारित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने वाली इस पहल में पहले दिन करीब 3,000 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर *डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी* उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु *डॉ. विजय सिंह* एवं कुलसचिव *डॉ. सितेश कुमार सिन्हा* भी मौजूद रहे।
‘दिवाली स्किल वाली’ के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक कला, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों और रचनात्मक वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें होम डेकोर एवं लाइटिंग, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, क्रिएटिव कैंडल्स, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स और पेंटिंग्स सहित अनेक आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
फ्रेशर्स नाइट में फैशन शो और डीजे सफिन की प्रस्तुति ने बांधा समां
सम्बंधित ख़बरें
आयोजन के तहत शाम को फ्रेशर्स नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजित फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक और रचनात्मक आउटफिट्स को प्रदर्शित करते हुए अपनी फैशन सेंस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं, डीजे सफिन की शानदार प्रस्तुति ने शाम के उत्साह को दोगुना कर दिया। बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों और शानदार म्यूजिक पर विद्यार्थी देर तक थिरकते नजर आए। फैशन, संगीत और मनोरंजन से सजी फ्रेशर्स नाइट ने आयोजन को यादगार बना दिया।

















