केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने किया नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का लोकार्पण

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
अधीक्षक डाकघर गुना  ओपी चतुर्वेदी ने  बताया की   अशोकनगर  के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। माननीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा आज नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का फीता काटकर उद्घाटन किया । नवनिर्मित  डाकघर  भवन  लगभग 2 करोड़ 35 लाख की लागत से  नवीनीकरण,  कार्य पूर्ण हुआ हें | भारत  सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप अशोकनगर  प्रधान डाकघर  का निर्माण कार्य पूर्ण किया  गया है |
नवनिर्मित सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप आमजन को डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है | प्रधान डाकघर अशोकनगर जिले की विशाल आबादी को आधुनिक, विस्वनीय एवं नागरिक हितेषी डाक सेवाएँ प्रदान करेगा |
  इस अवसर पर डाक विभाग के कर्मचारियों से संवाद के साथ ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) एवं डाक निर्यात केंद्र (DNK) के ग्राहकों से भी चर्चा की गई।
अशोकनगर का यह नवनिर्मित  प्रधान डाकघर डाक विभाग के आधुनिकीकरण, सेवा विस्तार,डिजिटल परिवर्तन एवं कर्मचारियों के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में अशोकनगर  एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री जी ने सुकन्या पूजन कर सुकन्या पासबुक वितरण भी किया, साथ ही मंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण भी किया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

20:41
WhatsApp Icon Telegram Icon