मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ रायपुर से डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। मां काली सेवा समिति द्वारा संचालित यह बस सेवा नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक लगातार चलेगी। इस सेवा के तहत हर दिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ तक ले जाएंगी और उन्हें दर्शन के बाद वापस रायपुर लाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां काली के दर्शन कर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
तालाब मेरे लिए केवल एक गड्ढा नहीं, भविष्य की उम्मीद : शासन के 2.75 लाख रुपए से तालाब का निर्माण
रायपुर : देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय
बेमेतरा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार,
गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी चयनित हुई



















