केन्द्र सरकार की “एक जिला – एक उत्पाद” योजनांतर्गत के अंतर्गत भोपाल को अमरूद के लिए चुना गया है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं जैसे ड्रिप सिस्टम किसानों को उच्च किस्म के पौधों का वितरण, तकनीकी मार्गदर्शन सहित अन्य उपकरणों एवं संसाधनों के लिए ऋण एवं सब्सिडी लगातार दी जा रही है। साथ ही भोपाल के आसपास का अमरूद के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण के अनुरूप किसानों ने योजनाओं से लाभांवित होकर अमरूद की खेती प्रारंभ की।
भोपाल के पांच प्रगृतिशील किसानों में मनमोहन पाटीदार, अरूण दांगी, अभिषेक दांगी ने अमरूद की खेती कर अपनी आय में अभूतपूर्व वृद्धि की है। बरखेड़ा बरामद के अभिषेक दांगी बताते है कि तीन साल पहले साढ़े चार एकड़ भूमि में 1660 बीएनआर अमरूद के किस्म के पौधे रोपे जो आज उन्हें 6 हजार 400 केजी अमरूद का उत्पादन दे रहे है। इसके लिए उन्होंने शासन से ड्रिप स्प्रिंकलर एवं समय – समय पर तकनीकी सहयोग मिलता रहा। भोपाल एवं अनय प्रदेशों में उन्होंने अपने अमरूद को बेचा और लगभग एक सीजन में 10 लाख आय प्राप्त की।

















