संभागायुक्त संजीव सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों में सीएम हेल्पलाइन में लंबित 100 दिवस से अधिक शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी विदिशा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जिलों के सीएम हेल्पलाइन प्रभारी एडीएम को प्रत्येक सप्ताह राजस्व संबंधी शिकायतों का रिव्यू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग विदिशा की लंबित शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।
किसान सम्मान निधि एवं प्राकृतिक आपदा राहत वितरण राशि के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण न करने वाले तहसीलदारों को कारण बताओं नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विदिशा जिले की लंबित शिकायतों के लिए राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता को विदिशा जिले में राजस्व अधिकारियों की बैठक कर शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर्स – कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के कृषि एवं एलाइड विभागों की समीक्षा करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत भोपाल संभाग के सभी जिलों में कृषि एवं एलाइड विभागों के फसलों, उद्यानिकी क्लस्टर के अंतर्गत भोपाल जिले में प्याज, लहसुन, सब्जी मसाला क्षेत्र विस्तार का 400 हेक्टेयर रकबा, विदिशा, सीहोर, रायसेन में टमाटर, प्याज, लहसुन क्षेत्र विस्तार का 600 हेक्टेयर रकबा एवं राजगढ़ में संतरा क्षेत्र विस्तार के रकबे का डीपीआर प्रारूप तैयार कर वर्ष 2026-27 के लक्ष्य निर्धारित करें। इसके साथ ही प्याज, लहसुन एवं टमाटर की पोस्ट हार्वेस्टिंग देश की बेहतरीन तकनीक, संबंधित रिसर्च इंस्टीटयूट भ्रमण करें एवं विस्तृत अध्ययन कर कार्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

















