दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में अभी तक 14 टीमों का आमना-सामना

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

भोपाल, खेल संवाददाता। राजधानी के नेहरू नगर पुलिस स्टेडियम में रोमांचक और विलक्षण क्रिकेट मैच देखने को मिल रहा है। इसमें अभी तक 14 टीम में आमने-सामने हो चुकी है यानी कुल 7 मैच दूसरे दिन तक खेले जा चुके हैं इनमें से एक मैच ऑनलाइन खेले जाने की भी खबर मिली है। रात दिन चल रहे इस दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में अभी तक मध्य प्रदेश – राजस्थान, छत्तीसगढ़ _ रीवा, ग्वालियर – उत्तर प्रदेश, छिंदवाड़ा – इंदौर, छत्तीसगढ़ – भोपाल, ग्वालियर – राजस्थान और छिंदवाड़ा रीवा के मुकाबले हुए। इन सभी मुकाबलों में क्रमशः मध्य प्रदेश, रीवा, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, राजस्थान आदि टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कराई। इनमें से दीवाने दो मुकाबले जीते।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज कराई। जबकि छत्तीसगढ़ और रीवा के बीच हुए मुकाबले में रीवा ने 6 विकेट से बाजी मारी। ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के बीच संपन्न हुए क्रिकेट मुकाबले में ग्वालियर 37 रन से विजयी रहा। छिंदवाड़ा और इंदौर के बीच हुई कशमकश में छिंदवाड़ा छत्तीस रनों से विजई घोषित किया गया। ग्वालियर और राजस्थान के बीच खेले गए क्रिकेट में राजस्थान पांच विकेट से जीता। वही छिंदवाड़ा और रीवा के बीच हुए क्रिकेट मैच में रीवा ने 92 रन से बाजी हथिया ली। खास बात यह रही कि रीवा ने कल दो मैच खेले और वह दोनों ही मैचों में विजई रहा।
मैन ऑफ मैच की दृष्टि से राधा, योगेश, भावना, प्रिंस, मोहम्मद जुनेद, ममता और अरमान सिंह बेहतर साबित हुए। इन्हें मुख्य अतिथियों और आयोजक मंडल की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
जातव्य ही है कि भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026@100 का आयोजन चल रहा है। इस तरह के विलक्षण आयोजनों में सिद्ध हस्त माने जाने वाले जाने-माने भाजपा नेता, कुशल संगठक साहित्यकार और समाज सेवी डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा की देखरेख में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने जा रहा है। जैसा कि पूर्व में बताया जा चुका है, यह मैच 26 फरवरी तक दिन रात बिना रुके बिना थके चलने वाला है। आयोजन मंडल द्वारा खेल प्रेमियों से समारोह स्थल पर पहुंचकर उसे सफल बनाने की अपील की गई है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

03:59
WhatsApp Icon Telegram Icon