अंधविश्वास के पीछे का विज्ञान: छात्राओं ने बताया कैसे केमिकल रिएक्शन का दुरुपयोग होता है पाखंड में

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राजधानी के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्वाशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को रसायन शास्त्र एवं औद्योगिक रसायन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया।

प्राचार्य एवं रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भारती जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को वैज्ञानिक सिद्धांतों के माध्यम से जागरूक किया गया कि कैसे कुछ ढोंगी व्यक्ति रसायनों और बुनियादी विज्ञान की प्रतिक्रियाओं का दुरुपयोग कर भोले-भाले लोगों को धार्मिक आस्था के नाम पर भ्रमित करते हैं और अंधविश्वास फैलाते हैं।

इस अवसर पर विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. श्वेता हिंगवासिया, डॉ. नीरज मोहन गुप्ता एवं डॉ. रचना श्रीवास्तव की उपस्थिति में छात्राओं ने रसायन विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन करते हुए आवश्यक तेल (Essential Oils) व गुलाब जल का निष्कर्षण, सिंदूर निर्माण तथा औद्योगिक उपयोग हेतु गुब्बारों में भरने वाली हाइड्रोजन गैस बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया,जिसे सभी ने सराहा एवं प्रोत्साहित किया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:01
WhatsApp Icon Telegram Icon