मध्य प्रदेश की राजनीति और कृषि क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने न केवल इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है, बल्कि उड़द उत्पादक किसानों के लिए एक ऐसी सौगात दी है, जो देश के किसी भी अन्य राज्य में अब तक नहीं दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब पूरी तरह से ‘किसान मोड’ में नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार का मुख्य ध्येय किसानों की आय को दोगुना करना और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उड़द उत्पादन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा 600 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शब्दों में, “यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि किसानों के पसीने की कीमत चुकाने का हमारा एक प्रयास है। मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने उड़द पर इतना बड़ा बोनस देने का निर्णय लिया है।”
सम्बंधित ख़बरें















