24 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में ‘‘मनरेगा दर्पण-नागरिक सूचना पटल’’ का शुभारंभ‘ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा दर्पण से आम लोगों को मनरेगा कार्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्यूआर कोड और जी.आई.एस. तकनीक पर आधारित यह पहल गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रणाली से अब गांव का हर व्यक्ति यह जान सकेगा कि मनरेगा के तहत उसके क्षेत्र में कौन से कार्य स्वीकृत हुए हैं, कितनी राशि खर्च हुई है और काम की वर्तमान स्थिति क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
अपने लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाए : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
तालाब मेरे लिए केवल एक गड्ढा नहीं, भविष्य की उम्मीद : शासन के 2.75 लाख रुपए से तालाब का निर्माण
रायपुर : देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय
बेमेतरा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार,



















