मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में नागरिकों और स्थानीय लघु व्यवसायियों से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय बाजार में एक लस्सी की दुकान पर पहुंचकर पारम्परिक लस्सी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुकान मालिक से आत्मीयतापूर्वक बातचीत भी की। उन्होंने बुंदेलखंड अंचल की समृद्ध खानपान परम्परा की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन के समय लस्सी की दुकान पर मौजूद नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय लोगों से आत्मीयतापूर्वक सहज संवाद किया। उन्होंने टीकमगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए इस कार्य में जनसहयोग की भी अपेक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करें, सभी जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ लाभ : मंत्री कुशवाहा
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उत्पाद प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते कदमों की मिसाल: राज्यपाल श्री पटेल
एमपी टूरिज्म को ‘आउटस्टैंडिंग टूरिज्म स्टेट ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड
सिंहस्थ के लिए दीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















