लखनवास में शिक्षा सुविधाओं को मिली नई गति

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनवास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 1 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 7 अतिरिक्त कक्षों एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 200 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया।

राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े।

लखनवास के परीक्षा परिणाम में सुधार सराहनीय

राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि लखनवास विद्यालय के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो अत्यंत संतोषजनक और सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे परिणाम पर रुकना नहीं है, बल्कि इसे और बेहतर बनाते हुए उत्कृष्टता के नए मापदंड स्थापित करने हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जिन बच्चों के माता-पिता उन्हें भोपाल या इंदौर जैसे बड़े शहरों में पढ़ने के लिए नहीं भेज सकते, उन्हें लखनवास में ही भोपाल और इंदौर जैसा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

00:06
WhatsApp Icon Telegram Icon