मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दीपावली एवं धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश के किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी संभव है, जब प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में आर्थिक खुशहाली और सुरक्षा हो।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार त्योहार मनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि सरकार का ध्यान ऐसे व्यावहारिक और जनहितैषी उपायों की ओर आकर्षित किया जाए, जिनसे समाज के हर वर्ग को आर्थिक राहत मिल सके।
उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष निम्नलिखित सुझाव रखे हैं :
1. अन्नदाताओं के लिए समृद्ध फसल, सुरक्षित भुगतान नीति
– किसानों की उपज, विशेषकर सोयाबीन और धान, का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और घोषित बोनस समय पर दिया जाए।
– खरीदी केंद्रों पर भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए और 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के लिए ‘त्योहारी राहत पैकेज’
सम्बंधित ख़बरें
– स्थानीय बाजारों, कुम्हारों, हस्तशिल्पियों और छोटे दुकानदारों (MSME) को प्रोत्साहित करने के लिए आसान शर्तों पर ब्याजमुक्त ऋण अथवा विशेष अनुदान योजना शुरू की जाए।
– घरेलू उपयोग की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर स्थानीय करों (Taxes/Cess) में राहत दी जाए।
3. माताओं-बहनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं संबल के ठोस अवसर
– लाड़ली बहना योजना की सहायता राशि में समयबद्ध वृद्धि और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
– युवाओं के लिए लंबित सरकारी भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और एक निश्चित रोजगार कैलेंडर सख्ती से लागू किया जाए।


















