सीएम ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1835 करोड़ की राशि की अंतरित

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

13 मई 2026 नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित “आत्मनिर्भर नारी, सशक्त मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने 296 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने नरसिंहपुर जिले की प्राचीन धरोहरों पर आधारित विशेष कैलेंडर का विमोचन किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्राम मुंगवानी में पौधरोपण और गौसेवा कर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

22:16
WhatsApp Icon Telegram Icon