लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से भी मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पुलिस बल के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मार्च पास्ट के जरिए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए विशेष मार्च पास्ट का आयोजन किया।
31 अक्टूबर 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय से मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह मार्च पास्ट पुलिस कार्यालय से शुरू होकर चेतना चौराहा, सरसैया घाट, महिला थाना और वीरेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम होते हुए वापस पुलिस कार्यालय पहुंचा।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति संकल्प को मजबूत करना था। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया।


















