वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी का जिला बदला

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। पूर्व एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी का जिला बदल दिया गया है। मतदाता सूची में हजारों संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को कुल 11 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। वहीं, पीलीभीत में नए एसडीएम की तैनाती भी कर दी गई है।

पीलीभीत की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जांच रिपोर्ट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशों के बाद शासन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, पूरनपुर के पूर्व एसडीएम मयंक गोस्वामी के कार्यकाल में मतदाता सूची में 4,717 संदिग्ध प्रविष्टियां पाई गईं। वहीं, अमरिया के पूर्व एसडीएम हेमंत चौधरी के कार्यकाल में 9,062 संदिग्ध एंट्री सामने आईं। दोनों अधिकारियों के कार्यकाल में कुल 13,779 संदिग्ध प्रविष्टियां मिलने का दावा किया गया है।
जांच में आरोप है कि मतदाता सूची तैयार करने के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। हजारों संदिग्ध प्रविष्टियों का मामला सामने आने के बाद पहले दोनों अधिकारियों को पद से हटाने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

15:49
WhatsApp Icon Telegram Icon