एमपी टूरिज्म राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज-2026 में बालाघाट की टीम बनी विजेता

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश में पर्यटन के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज-2026 प्रतियोगिता का समापन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुआ। प्रतियोगिता में बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, धार के पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और सीधी के काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने-अपने जिलों का मान बढ़ाया है। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन एवं मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 53 जिलों से 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और उन्हें इस क्षेत्र में कॅरियर के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्विज के माध्यम से विद्यार्थी प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनके ज्ञान और प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।

सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैयाराजा टी. ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन क्विज हमारी युवा पीढ़ी को प्रदेश की विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की नींव भी रखती है। जब विद्यार्थी अपने प्रदेश के ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को गहराई से समझते हैं, तो यह ज्ञान उनके लिए पर्यटन एवं ट्रैवल इंडस्ट्री में कॅरियर निर्माण के नए रास्ते खोलता है। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा (कम्पीटिशन) करना बेहद जरूरी है, जिससे उज्ज्वल कॅरियर की संभावनाएं खुलती हैं। जीवन में कड़ी मेहनत और सही फोकस रखना सफलता की कुंजी है, जिससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यहाँ मौजूद हर एक बच्चा मध्यप्रदेश का ब्रांड एंबेसडर है, क्योंकि हमारा प्रदेश अपनी अदूभुत संस्कृति और धरोहर के कारण दुनिया भर में विशेष स्थान रखता है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

19:21
WhatsApp Icon Telegram Icon