राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस सोमवार को लोक भवन में बच्चों के साथ मनाया। राज्यपाल श्री पटेल को लोक भवन मंदिर में एकत्रित बच्चों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रुप से लयबद्ध ताली बजा और शुभकामना गीत गाकर जन्म दिवस की बधाई दी। राज्यपाल पटेल ने बच्चों को उपहार और शुभाशीष प्रदान किया।
राज्यपाल पटेल ने जन्म दिवस के अवसर पर लोक भवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की है।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत टीटी नगर स्टेडियम में दिलाई गई शपथ,
हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनका निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुए
जनजातीय महापुरुषों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ता – गजेन्द्र सिंह पटेल
4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद



















