अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक बस्तर में संपन्न

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

19 मई 2026 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सहभागिता कर क्षेत्रीय विकास, आंतरिक सुरक्षा और राज्यों के समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, आधारभूत संरचना विस्तार, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सुशासन, ग्रामीण विकास और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यों के साझा प्रयास देश को विकास और सुरक्षा के नए आयाम देंगे। जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय भेंट कर उन्हें भगवान महाकाल मंदिर का चित्र भेंट किया। वहीं बैठक स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर डॉक्टर मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। यह बैठक राष्ट्रीय एकता, सहयोग और समन्वित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

17:44
WhatsApp Icon Telegram Icon