मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विगत दिवस कनाडा में दुखद दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख-दुख में साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व. मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. मनोचा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व. मनोचा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सामूहिक नकल का मामला सामने आया।
उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार
निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री सिंह
भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर



















