उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से स्टेट गेस्ट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ में निवासरत विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित विंध्यवासियों ने रीवा–रायपुर विमान सेवा प्रारंभ किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस विमान सेवा के प्रारंभ होने से विंध्य क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन अत्यंत सुगम हो गया है, जिससे विंध्यवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उपस्थित विंध्यवासियों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल के नेतृत्व में विंध्य क्षेत्र तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है- उप मुख्यमंत्री
अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर



















