राजधानी भोपाल में आयोजित भव्य शिव बारात महोत्सव के अंतर्गत रविवार को महिला संगीत का रंगारंग कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर महिलाओं की भारी उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने भक्ति गीतों और नृत्य के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में GDC ग्रुप के बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की ऊर्जा और समर्पण ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इसके साथ ही जबलपुर से आए कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन में समां बांध दिया। भक्ति गीतों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
महिला संगीत का यह कार्यक्रम शिव बारात महोत्सव की भव्यता का प्रतीक बना, जहां श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी कलाकारों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले मुख्य शिव बारात आयोजन को और भी भव्य बनाने का संकल्प लिया।


















