नरसिंहपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो,कानून से बच नहीं सकता। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये की लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सनसनीखेज वारदात में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये रहा कि पूरी लूट का मास्टरमाइंड होटल का अपना कर्मचारी ही निकला।
VO-1 :
दिनांक 03 फरवरी, रात्रि करीब 03 बजे, नरसिंहपुर शहर स्थित होटल कुमुम वैली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 3 से 4 नकाबपोश बदमाश जबरन होटल में घुसे और बंदूक की नोक पर होटल में रखी करीब 1 करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और हर एंगल से जांच शुरू की गई।
VO-2 :
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक अहम बात खटकती नजर आई।
फुटेज में साफ देखा गया कि बदमाश बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उसी दौरान होटल का रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक न तो घबराया, न ही सहमा। उसका हाव-भाव ऐसा था, मानो वह किसी नाटक का हिस्सा हो। यहीं से पुलिस को शक हुआ।
गहन पूछताछ की गई तो चंद्रेश रजक टूट गया और उसने कबूल किया कि लूट की पूरी साजिश उसी ने रची थी।
सम्बंधित ख़बरें


















