सीमाओं पर देश की सेवा करने वाले सैनिक एवं उनके परिवारों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता – सुनीत अग्रवाल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं  मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल के मार्गदर्शन में नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025 अंतर्गत जिला भोपाल अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड, भोपाल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु एक दिवसीय शिकायत समाधान कार्यकम का आयोजन किया। साथ ही जिला सैनिक बोर्ड में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के लिए नामांकित पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 100 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की तथा प्रदेश विभिन्न जिलों से भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गूगलमीट के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर कानूनी समस्याएं बताई गई, जिसके संबंध में न्यायाधीश / सचिव, पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा उचित विधिक परामर्श प्रदान किया गया तथा जिन मामलों में कानूनी कार्यवाही की आवश्यकता प्रतीत हुई उनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी कार्यवाही की जाने की जानकारी दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश / सचिव द्वारा आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, वैवाहिक, राजस्व, उत्तराधिकार, भूमि विवाद संबंधी कानून की जानकारी दी गई। जिला सैनिक बोर्ड के संचालक राजीव खत्री, भूतपूर्व कर्नल द्वारा सशस्त्र बल अधिकरण संबंधी विधि एवं कार्यवाहियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान  सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल, केप्टन राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक, राज्य सैनिक बोर्ड, कर्नल राकेश कुमार, डिसिप्लिन विजिलेंस मध्यप्रदेश पश्चिम भाग, श्री राजीव खत्री, संचालक एवं रिटायर्ड कर्नल, जिला सैनिक बोर्ड, भोपाल, पैनल अधिवक्तागण  रामअवतार मालवीय,  अश्विनी शर्मा,  लखनलाल खाती, चन्दा ठाकुर एवं  साशुतोष सोनकर, को-आर्डिनेटर एवं अधिवक्ता श्रीमती विनीता सिंह तोमर सहित पैरालीगल वालेंयिरगण एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:52
WhatsApp Icon Telegram Icon