कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 131 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम अंकुर मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
एशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ की तैयारियों की समीक्षा की
मध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से



















