मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष एस.ई. सुधींद्र ने गुरूवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुधींद्र ने मध्यप्रदेश में जैव ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के साथ कर्नाटक राज्य में प्रस्तावित जैव ऊर्जा नीति और आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष सुधींद्र ने दोनों राज्यों के मध्य जैव ऊर्जा संबंधी विभिन्न आयामों के बीच सहयोग करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर इस दिशा में बेहतर परिणाम के लिए कार्य करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रामाणिक ज्ञान और संदर्भों के लिए पुस्तकों की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी : मंत्री परमार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना की निरंतरता को मंजूरी, 1,740 करोड़ 57 लाख रूपये की स्वीकृति
हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण



















