भोपाल, 01 नवंबर 2025। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में चोरी, लूट और धोखाधड़ी की घटनाओं की रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की जीआरपी इकाइयों द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत जीआरपी ग्वालियर एनजी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खड़ी ट्रेन में जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल ₹10.43 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश की सभी जीआरपी ईकाइयां सघन अभियान चला रही हैं। ये कार्रवाईयाँ रेल परिसर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में जीआरपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















