मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत् प्रयासों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार से बड़ी राहत और कई महत्वपूर्ण मंजूरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर राज्य के किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस उच्च स्तरीय चर्चा में ग्रामीण सड़कों सहित अनेक विषयों पर मध्यप्रदेश को बड़ी राहत देने वाले निर्णय लिये गये।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सामूहिक नकल का मामला सामने आया।
उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार
निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री सिंह
भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर



















