उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सड़क निर्माण सहित अन्य सभी विकास के कार्य गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने करहिया मंडी से बनकुइंया तिराहा तक बनाई जा रही सड़क के शेष कार्य को आगामी 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये। उन्होंने रतहरा तिराहे में जल भराव के कारण होने वाले व्यवधान को तत्काल दूर करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रतहरा तिराहे में जल भराव स्थल से पानी की निकासी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा फ्लाई ओवर के किनारे आवागमन मार्ग को चौड़ा करने का भी कार्य करायें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
एशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ की तैयारियों की समीक्षा की
मध्यप्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान, शिक्षा और देश की उपलब्धियों को जानेंगे करीब से



















