23 सितम्बर 2025 दंतेवाड़ा जिले में आज इक्कीस महिला सहित इकहत्तर माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से तीस माओवादियों पर कुल चौंसठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू यानी घर वापस आइये अभियान से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बेमेतरा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार,
गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी चयनित हुई
जेम पोर्टल और जनसम्पर्क विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की गई
गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान
खेल मंत्री अरुण साव ने किया एचएनएलयू में अंतर-विश्वविद्यालय उत्सव का शुभारंभ

















