HANDLE 04 अगस्त, गुरुजी का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन इलाज के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हो गया। 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए लिखा कि गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए, आज मैं शून्य हो गया हूं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत अन्य लोगों ने गुरुजी के निधन पर दुख जताया है। राज्यसभा में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान शोक संवेदना प्रकट करते हुए सदन की कार्रवाई को अनिश्चितकालीन अवधि के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की गई है, इस अवधि में राज्य के सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है। गुरुजी शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उनके पिता सोबरन सोरेन शिक्षक थे। महाजनों के द्वारा उनकी हत्या के बाद शिबू सोरेन पढ़ाई छोड़कर गांव आ गये। आदिवासी समाज को एकजुट करना शुरू किया। 1970 के दशक में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आदिवासियों के हक के लिए संघर्ष शुरू किया।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, झारखंड समेत देशभर में शोक की लहर
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
Published:
August 4, 2025 at 7:45 AM
Views:
74
Join Our WhatsApp Channel
India Tv MP Tak के बारे में
India Tv MP Tak
GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
Read
More
For Feedback -
Join Our WhatsApp Channel
LATEST Post


जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
August 24, 2026
5:51 pm



“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
August 24, 2026
5:48 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा से भेंट की
August 24, 2026
5:47 pm

वर्तमान समय में स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकोनॉमी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
August 24, 2026
5:46 pm

दुग्ध उत्पादन में बनेगा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
August 24, 2026
5:45 pm

मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों का हुआ 10 वर्ष बाद नवीन वर्गीकरण
August 22, 2026
2:16 pm


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में नागरिकों से किया संवाद
August 22, 2026
2:14 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा
August 22, 2026
2:13 pm



बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
August 14, 2026
2:24 pm

क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर सुगम यातायात करें सुनिश्चित : मंत्री सिंह
August 13, 2026
5:14 pm

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय सम्मान
August 13, 2026
5:12 pm



उप मुख्यमंत्री देवड़ा के नेतृत्व में देवास में निकली तिरंगा यात्रा
August 13, 2026
5:09 pm