लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के लिए बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने मध्य प्रदेश में 7 प्रत्याशियों को उतार दिया है। पार्टी ने विंध्य के कद्दावर नेता को भी टिकट दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ (Nakul Nath, son of Kamal Nath) के खिलाफ भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इससे पहले बीजेपी ने सभी 29 सीटों और कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था।
बहुजन समाज पार्टी की पहली सूची में मैहर से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी (Former MLA Narayan Tripathi) का भी नाम है। इस सूची में सात प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें खजुराहो से कमलेश पटेल, सतना से नारायण त्रिपाठी, सीधी से पूजनराम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उईके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बंदेवार, मंदसौर से कन्हैयालाल मालवीय, बैतूल से अशोक भलावी के नाम सामने आए हैं।
नियम विरुद्ध नामांतरण आदेश पारित करने पर अपर तहसीलदार निलंबित
सम्बंधित ख़बरें
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत टीटी नगर स्टेडियम में दिलाई गई शपथ,
हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनका निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुए
जनजातीय महापुरुषों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ता – गजेन्द्र सिंह पटेल
4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद



















