राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिवस सोमवार को लोक भवन में बच्चों के साथ मनाया। राज्यपाल श्री पटेल को लोक भवन मंदिर में एकत्रित बच्चों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रुप से लयबद्ध ताली बजा और शुभकामना गीत गाकर जन्म दिवस की बधाई दी। राज्यपाल पटेल ने बच्चों को उपहार और शुभाशीष प्रदान किया।
राज्यपाल पटेल ने जन्म दिवस के अवसर पर लोक भवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की है।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे धन्य हो जाता है संपूर्ण वातावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSPS के 13वें स्थापना दिवस समारोह में डिजिटल दौर की पत्रकारिता पर गंभीर मंथन, Media Council के गठन की आवश्यकता पर दिया जोर



















