आपको बता दें कि ग्राम परतापुर निवासी सुरेंद्र पिता अम्मूलाल लाल मड़ावी उम्र 45 वर्ष घर से लापता होने पर परिजनों द्वारा थाना लामता मे दिनांक 20/05/2026 को रिपोर्ट करने पर गुमइंसान क्रमांक 20/26 दर्ज किया गया। उसी दिन शाम को ग्राम परतापुर स्थित तालाब में एक शव मिलने की सूचना पर थाना लामता पुलिस मौके पर पहुंची एवं सूचना पर मर्ग क्रमांक 12/26 धारा 194 BNSS कायम कर जांच में लिया गया रात्रि होने से मौके पर घटना स्थल सुरक्षित किया गया।
जहां मृतक का पीएम शासकीय अस्पताल लामता से कराया गया पीएम रिपोर्ट में चोटे धारदार हथियार से होकर मृत्यु होमीसाइडल पाए जाने पर थाना लामता में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 103(1), 238(B) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जहां अपराध का खुलासा घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना लामता पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच प्रारंभ की गई। मौके पर FSL टीम, डॉग स्क्वाड, पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर सूक्ष्म निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया घटनास्थल अत्यंत साफ-सुथरा क-सुथरा दिखाई देने से संदेह हुआ कि हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को तालाब में फेंका गया है।लगातार 24 घंटों तक पुलिस द्वारा डॉग स्क्वाड एवं एफ एस एल टीम के साथ सर्विंग अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास कोई ठोस साक्ष्य नही मिले। जो ज्यादा संख्या मे पुलिस बल के साथ जांच का दायरा बढाकर बारीकी से सर्चिग की। इसी दौरान मृतक के शव मिलने के स्थान से लगभग 500 मीटर दूरी पर खेतों की ओर एक बूंद दिखाई दिए, जिन्हें संदिग्ध मानते हुए FSL टीम द्वारा परीक्षण कराया गया डॉग स्क्वाड द्वारा रक्त के निशानों को ट्रैक किया गया, जहां खेतों की पगडंडी पर अलग-अलग स्थानों पर खून के धब्बे मिले। लगातार ट्रैकिंग करते हुए पुलिस उस वास्तविक घटनास्थल तक पहुंची, जो आरोपी सोनू मड़ावी के घर के पीछे स्थित खेतों की मेढ के पास था। घटनास्थल पर अत्यधिक मात्रा में रक्त मिला डॉग स्क्वाड की ट्रैकिंग, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सोनू मड़ावी से पूछताछ की, जिसने अपने साथी मिथुन सैयाम के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।
सम्बंधित ख़बरें


















