ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा ने कहा है कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण एवं सतत विकास की सबसे सुदृढ़ आधारशिला है। प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को भी शहरों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।राजस्व मंत्री  वर्मा सीहोर जिले के ग्राम उलझावन में 01 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस नवीन विद्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने तथा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकेंगे।

मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए नए विद्यालय भवनों का निर्माण, कक्षाओं का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर निहित प्रतिभा को निखारना और उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।

मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि अर्जित ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन का संस्कार विकसित करने का आग्रह किया। मंत्री  वर्मा ने कहा कि अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना और अध्ययन के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

06:17
WhatsApp Icon Telegram Icon