राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी चयनित हुई है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार यह झांकी “बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर” थीम पर आधारित होगी, जो जनजातीय संस्कृति, लोककला और आधुनिक विकास का संगम प्रदर्शित करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर जनसम्पर्क विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह झांकी राज्य की एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस परेड में झांकी का अवलोकन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा से भेंट की



















