: बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एक सौ तीस-डी के कुतुल से नीलांगुर तक इक्कीस किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा पूरी कर ली गई है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई लगभग एक सौ पंचानवे किलोमीटर है। यह कोण्डागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए नीलांगुर महाराष्ट्र तक जाता है। इस मार्ग के विकसित होने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा और व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा को बड़ी मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह सड़क न केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ेगी, बल्कि बस्तर अंचल के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अपने लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाए : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
तालाब मेरे लिए केवल एक गड्ढा नहीं, भविष्य की उम्मीद : शासन के 2.75 लाख रुपए से तालाब का निर्माण
रायपुर : देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय
बेमेतरा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार,



















