मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम में सागर जिले में विभिन्न विकास कार्याें की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जैसीनगर को नगर परिषद बनाने, जैसीनगर का नाम जैसीनगर से बदलकर जयशिवनगर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सागर जिले में बेवस नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की, वहीं जैसीनगर में महाविद्यालय के अधूरे कार्य को पूर्ण कर उसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की। वही जैसीनगर में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मसुरयाही-तोडा मार्ग लगभग 25 कि.मी. के निर्माण की घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1835 करोड़ की राशि की अंतरित
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हर समय तत्पर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडो फ्रेंच कॉन्क्लेव के लिए आए फ्रेंच डेलिगेशन ने विश्व धरोहर भीमबेटका का किया भ्रमण
गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को करें जागरूक, जिससे अधिक से अधिक पशुपालक अपने पशुओं का करा सकें टीकाकरण



















